बोकारो, अप्रैल 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। लोकहित की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बाजार -रास्ता अतिक्रमण मुक्त करो जन अभियान अब आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। पेटरवार के रुकाम में अभियान की बैठक में संगठन के अध्यक्ष व झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कही। उन्होंने कहा कि लोकहित के मुद्दों को लेकर आगामी 7 अप्रैल को पेटरवार अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ बाजार तथा रास्ता का ही जमीन नहीं, बल्कि तालाब, मैदान की जमीन को भी संपन्न लोग फर्जी कागज बनाकर हड़पते एवं बैचते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को राजनीतिक संरक्षण के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों का भी सहयोग मिलता है। बैठक की अध्यक्षता पंचानन महतो ने की। इस मौके पर चुंबन महतो, दीनू रजवार,हरिनारायण महतो, केदार बेदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.