रांची, जनवरी 2 -- कांके, प्रतिनिधि। नववर्ष के अवसर पर लोकहित अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक राम और जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू से उनके आवासीय कार्यालय (भामाशाह नगर, रिंग रोड, कांके) में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंटकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में नौ जनवरी को रांची जिले के नेतृत्व में आयोजित होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मेलन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। वहीं, जिलाध्यक्ष अशोक र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.