लोकहितम के स्थापना दिवस पर 300 यूनिट संग्रह का लक्ष्य
आगरा, मई 14 -- लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर का 16वां स्थापना दिवस समारोह 17 मई को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होगा। स्थापना दिवस पर महारक्तदान शिविर, नि:शुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। गुरुवार को कमला नगर स्थित लोकहितम भवन में स्थापना दिवस समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन पदाधिकारियों ने किया। अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान के समान है। गर्मियों के मौसम में अक्सर रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे में स्थापना दिवस पर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में करीब 20 सहयोगी संस्थाओं और युवाओं की भागीदारी से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसमें 300 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि डायलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.