लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि से झारखंड को होगा लाभ: ओमप्रकाश
लोहरदगा, नवम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया। ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा की सीटों में समानुपातिक रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया है। साथ ही बढ़ाई जाने वाली सीटों को 25 वर्षों तक फ्रीज रखने का प्रावधान भी प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में उचित स्थान देने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने की दिशा में यह पहल की गई है। यह भी पढ़ें- परिसीमन बिल लोकतंत्र के लिए खतरा : कांग्रेस यह भाजपा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.