नोएडा, अगस्त 5 -- नोएडा से एक दुखद खबर सामने आई है। सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार सेकेंड में रहने वाले व्यक्ति ने रविवार शाम घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लोकसभा सचिवालय में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के मुताबिक केंद्रीय विहार सेकेंड पॉकेट-7 में 40 साल के गौरव गौतम परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी भावना मेहता के अलावा एक बेटा, पिता पदम सिंह और भाई भी हैं। भावना मेहता बाजार में सामान खरीदने गई थीं। परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर थे। बाजार से जब पत्नी लौटीं तो कमरे में पंखे के सहारे गौरव गौतम फंदे पर लटके मिले। उन्होंने लोगों की मदद से उन्हें उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- चैट जीपीटी-गूगल पर सर्च किए सुसाइड के तरीके, 12वीं के छात्र ने फिर...