नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- UP News:उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यक (PDA) की लड़ाई अब और तेज हो गई है। लखनऊ में 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' के दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आरक्षण और भागीदारी का नया कार्ड खेला। चंद्रशेखर ने मांग की है कि लोकसभा और विधानसभाओं में पिछड़ों के लिए आरक्षण की मांग की। इसके साथ ही कहा कि अति पिछड़ी जातियों को वर्तमान आरक्षण के अलावा 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण दिया जाए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय मिल सके। इसके साथ ही सरकारी सेवाओं में दलित-पिछड़ों को पदोन्नति में कोटा देने की वकालत की। यूजीसी और उच्च शिक्षा संस्थानों में पिछड़ों की भागीदारी कम होने पर सरकार को घेरा।उन्होंने दावा किया कि सरकार हमारी एकता से इतनी डरी हुई है कि पंचायत चुनाव क...