नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- संसद की विशेष बैठक की अटकलों के बीच भाजपा की द्रमुक और अन्य विपक्षी दलों के साथ चल रही परोक्ष वार्ताओं को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इंडिया गठबंधन से दूर द्रमुक ने भी अब तक सरकार को कोई साफ संदेश नहीं दिया है। हालांकि, उसके द्वारा सशर्त समर्थन देने की संभावनाएं बनी हुई हैं। बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र का सत्रावसान अब तक नहीं हुआ है। अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जल्द ही सरकार एक विशेष सत्र बुला सकती है। इस दौरान परिसीमन और उससे जुड़े महिला आरक्षण बिल पर सहमति बनानी की कोशिश की जाएगी। हालांकि सरकार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इससे पहले बीते 13 अगस्त को संसद के दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब 2 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने इसे औपचारिक...