लोकसभा में सेंट्रल अस्पताल और खेल सुविधाओं के मुद्दे उठे
धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में बुधवार को सेंट्रल अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने और धनबाद में खेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के समक्ष खेल संसाधन की कमी है। प्रतिभा के बावजूद खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। टुंडी, तोपचांची सहित धनबाद के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में तीरंदाजी और फुटबॉल जैसी विद्याओं में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय खेल प्राधिकरण का एक भी प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आधुनिक खेल परिसर की स्वीकृति हो। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले आदिवासी खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति, वित्तीय सहायता, उन्नत प्रशिक्षण, खेल सामग्री एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.