गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर। केंद्र सरकार द्वारा संसद में यूनिफाइड पेंशन स्कीम में किसी प्रकार का बदलाव करने अथवा उसे बदलने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन न होने संबंधी बयान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। सरकार के इस बयान के विरोध में परिषद की बैठक परिषद कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें सरकार के रुख निंदा करते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए निर्णायक आंदोलन का आह्वान किया गया। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा कि पेंशन के मुद्दे पर अब आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान अशोक पांडेय, गोविंद जी, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, अनिल द्विवेदी, सुभाष पांडेय, इं सौरभ श्रीवास्तव, रामधनी पासवान आदि उपस्थित ...