नई दिल्ली, जुलाई 27 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सभी प्रमुख राजनीतिक दल लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के लिए सहमत हो गए हैं। चर्चा मंगलवार को दोपहर बारह बजे से शुरू होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संशोधन विधेयक पेश किया। हालांकि, भारी हंगामे के चलते चर्चा नहीं हो सकी। विधेयक पेश किए जाने के बाद सरकार और लोकसभा अध्यक्ष की तमाम अपील के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहने से चर्चा शुरू नहीं हो सकी। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ने प्रमुख विपक्षी नेताओं से अलग से बात की और चर्चा शुरू करने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल और सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद लोकसभा अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए सहम...