पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बार फिर लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और पूर्णिया-सीमांचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की पुरजोर मांग उठाई। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक, आर्थिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य का हवाला देते हुए कहा कि राज्य को अब उसके अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता। पप्पू यादव ने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार का बंटवारा होने के बाद राज्य को विशेष सहायता और संरचनात्मक समर्थन मिलना चाहिए था, लेकिन आज तक यह मांग अधूरी है। सांसद ने अपने वक्तव्य में कहा कि बिहार और खासकर पूर्णिया, कोसी और सीमांचल जैसे क्षेत्र आज भी विकास की दौड़ में पीछे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यदि देश के अन्य राज्यों को पुनर्गठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.