नई दिल्ली, जुलाई 3 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में टूट हो गई। इस सियासी घटना के बाद विपक्ष का खेमा कमजोर होता दिख रहा है। वहीं, सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मजबूत हुआ है। विपक्षी दलों में बिखराव और बागी गुटों का भाजपा को मिल रहा समर्थन एक सोची-समझी रणनीति है। भाजपा किसी भी तरह संसद में दो-तिहाई बहुमत का जादुई आंकड़ा छूना चाहती है ताकि वह संविधान में बड़े बदलाव कर सके। नए सांसदों के समर्थन से केंद्र सरकार आगामी मॉनसून सत्र में परिसीमन को लेकर संविधान संशोधन विधेयक लाने और महिला आरक्षण कानून को अमलीजामा पहनाने की एक और कोशिश कर सकती है। इसके अलावा 17 जुलाई को सरकार संसद में 130वां संविधान संशोधन विधेयक भी पेश कर सकती है। इस बिल का उद्देश्य गंभीर अपराधों में लगाता...