नई दिल्ली, जून 23 -- डीएमके की पुरानी सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने आधिकारिक तौर पर डीएमके की अगुआई वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) से अलग होने का फैसला किया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि डीएमके का रास्ता एनडीए में शामिल होने के लिए साफ हो गया है। टीवीके और कांग्रेस के गठबंधन के बाद डीएमके ने इंडिया गठबंधन से पहले ही दूरी बना ली थी। अगर डीएमके एनडीए में जुड़ने का फैसला लेती है तो एनडीए आसानी से दो तिहाई यानी 360 के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगा। इसके बाद महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे विधेयक भी आसानी से पारित हो सकते हैं। IUML ने चेन्नई में अपनी जनरल काउंसिल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए जिनमें से एक यह भी था कि वह खुद को एसपीए से अलग कर रही है। तमिलनाडु में चुनाव के बाद आईयूएमएल ने तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की अ...