नई दिल्ली, जुलाई 24 -- लोकसभा में गतिरोध बरकरार है। सरकार की तमाम कोशिशों और अपील के बावजूद सदन की कार्यवाही शुक्रवार को भी बाधित रही। हंगामे की वजह से कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल के एक कदम ने सरकार की धड़कने बढ़ा दी। हालांकि बाद में स्थिति संभल गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल विजय दिवस का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कारगिल दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है, पर उस दिन छुट्टी होने की वजह से वह इसका उल्लेख कर रहे हैं। सदन ने कारगिल में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष ने पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से प्रश्नकाल चलने द...