मेरठ, मार्च 7 -- सपा विधायक अतुल प्रधान शनिवार शाम सेंट्रल मार्केट में धरनारत व्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह और सपा उनके साथ है। हर स्तर पर प्रयास करेंगे कि उनका व्यापार उजड़ने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि वह पूरा मामला सरकार के सामने विधानसभा में उठाकर व्यापारियों की आवाज को बुलंद कर चुके है। लोकसभा सत्र चलने पर यह मुद्दा सपा लोकसभा में भी उठाएंगे। बताया कि पूरे मामल को लेकर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात की है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह उनके साथ चलें और नौ मार्च को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी बात रखें।विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि बड़े लोग व्यापारियों की मुलाकात मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से कराएं, ताकि व्यापारी अपनी पीड़ा उन्हें सुना सके और लाखों लोगों का व्यापार और परिवार...