लोकसभा में उठा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा
चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत सेल की मनोहरपुर लौह अयस्क खदान, चिरिया के पूर्ण संचालन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खदान के अंतर्गत धोबिल, मेकलोलेन, अजीताबुरु और सुकरी-लुटूरूबुरु जैसे क्षेत्रों में विशाल लौह अयस्क भंडार होने के बावजूद अधिकांश पट्टों में वैधानिक एवं वन स्वीकृतियों के अभाव में खनन शुरू नहीं हो सका है। सांसद ने कहा कि खदान का पूर्ण संचालन होने से देश में लौह अयस्क उत्पादन बढ़ेगा, इस्पात उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, आयात पर निर्भरता कम होगी, स्थानीय एवं जनजातीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.