मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 14 अप्रैल को लोकसभा में आयोजित अपने नेता को जानें कार्यक्रम के लिए बीआरएबीयू के एक छात्र और एक छात्रा का रजिस्ट्रेशन हुआ है।संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान संविधान सदन के केंद्रीय हॉल में अपने नेता को जानें कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। यह पहल युवा छात्रों को अपने नेताओं के बारे में जानने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी।डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि मोतिहारी के एक छात्र और एलएस कॉलेज की एक छात्रा का इसके तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया है। भारतीय संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे समारोहों के एक भाग के रूप में 14 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.