नई दिल्ली, अगस्त 6 -- लोकसभा ने हंगामे के बीच कराधान संबंधी विधेयक को दी मंजूरी------------------ -विपक्ष का हंगामा जारी, एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित ----------------- नईदिल्ली। विशेष संवादताता लोकसभा ने गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के बीच कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। यह विधेयक पांच जून को जारी अध्यादेश का स्थान लेगा, जिसके तहत सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश से अर्जित ब्याज आय और पूंजीगत लाभ को आयकर से छूट दी गई थी। सदन में आज भी प्रश्नकाल व शून्यकाल नहीं चल सका। सदन को एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

विपक्ष का हंगामा एक बार के स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होने पर भी विपक्ष...