मुंबई, फरवरी 18 -- संडयलोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटों पर रोकने के बाद उत्साहित दिखे विपक्षी INDIA गठबंधन में अब दरारें पड़ती दिख रही हैं। हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में चुनावी हार ने बिखराव की स्थिति पैदा कर दी है। महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भी अलायंस को करारा झटका लगा है। इस बीच आपसी तकरार भी बढ़ गई है। महाराष्ट्र की उद्धव सेना के नेता संजय राउत ने तो गठबंधन पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले ही ऐक्टिव होता है। उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव जब आने वाले हैं, तभी INDIA गठबंधन का काम शुरू होता है। उससे पहले आपस में कोई संवाद तक नहीं होता। चुनाव से पहले कोई यह तक नहीं जानता कि आखिर INDIA अलायंस में चल क्या रहा है।' उन्होंने कहा कि सिर्फ संसद में हंगामा करने से ही कुछ नहीं होग...