लोकसभा की 28 और विधानसभा की 160 सीटें हों : राजेंद्र
रांची, अगस्त 30 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी स्टेशन रोड स्थित ढाबा परिसर में रविवार को मूलवासी सदान मोर्चा की ओर से परिसीमन की मांग को लेकर बैठक हुई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड गठन के बाद वर्ष 2005 में परिसीमन आयोग का गठन हुआ था, लेकिन राज्य में परिसीमन लागू नहीं हो सका। इसके चलते मूलवासी सदान अब भी न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित हैं। उन्होंने झारखंड की वर्तमान आबादी और सामाजिक-भौगोलिक स्थिति के अनुरूप लोकसभा की 14 सीटों को बढ़ाकर 28 और विधानसभा की 81 सीटों को बढ़ाकर 160 करने की मांग की। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मूलवासी सदानों को आबादी के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए विधान परिषद का गठन भी किया जाना चाहिए। आगामी जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग और स्पष्ट कॉलम रखने की मांग की गई। जोहार पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.