नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विपक्ष ने महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन सहित तीन विधेयकों का विरोध किया। विपक्षी दलों की दलील है कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर अपना राजनीतिक हित साधना चाहती है। इसके साथ विपक्ष ने लोकसभा की मौजूदा संख्या में 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग दोहराई है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में भी आरक्षण की मांग जोड़ दी है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर दिखावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीयत ठीक है, तो वह 50 फीसदी आरक्षण का विधेयक लाए, पूरा विपक्ष अभी उस विधेयक को पारित करने के लिए तैयार है। यह भी पढ़ें- लोकसभा में काले रंग को लेकर टकराव, कनिमोझी ने पीएम मोदी पर कसा तीखा तंज पर हकीकत यह है कि सरकार का असल मकसद परिसीम...