लोकसभा अध्यक्ष से मिले पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
रामगढ़, सितम्बर 30 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग के पहले भाजपा सांसद सह झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय ने दिल्ली प्रवास के क्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान संसदीय कार्यप्रणाली, सांसदों की भूमिका और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ पांडेय ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष पूर्व एवं वर्तमान सांसदों से संबंधित मामलों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि सांसद लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके संसदीय दायित्वों तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच मिलना जरूरी है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी चर्चा के दौरान उठाए गए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.