नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर संसद में चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे रोकने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। लोगों के प्रतिनिधि होने की वजह से सांसद इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने भी सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की अपील करते हुए हादसे कम करने में भूमिका निभाने की अपील की। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 1.8 लाख लोगों की मौत होती है। इनमें 66 प्रतिशत मृतकों की उम्र 18 से 34 साल के बीच होती है। एम्स का एक अध्ययन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.