नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए), 2026 को लेकर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में बुधवार को हंगामा किया। इसके चलते सदन को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसदों ने 'एफसीआरए वापस लो' के नारे लगाए। सरकार ने इसके लिए कांग्रेस और वाम दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे केरल चुनाव को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों खासकर कांग्रेस के सांसदों ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के सदन की कार्यवाही में सूचीबद्ध होने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य एफसीआरए वापस लो के नारे लगाए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस समय सदस्यों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.