नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उन्हें दो बार टोकना पड़ा। हालांकि, पहली बार टोकने पर उन्होंने यह कहकर बचने की कोशिश की कि यह जवाब देने का उनका स्टाइल है, पर लोकसभा अध्यक्ष की सख्त हिदायत से बच नहीं सके। प्रश्नकाल के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी एक हाथ अपनी जेब में रखकर कांग्रेस सदस्य शशिकांत सेंथिल के पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। तभी लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें टोकते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी जेब में हाथ डालकर जवाब नहीं दें। इससे पहले गुस्से में जवाब देने को लेकर भी टोका था। हरदीप पुरी शशिकांत सेंथिल के सवालों का बेहद गुस्से के अंदाज में जवाब दे रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.