नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय बजट को 'डेवलपमेंट एक्सप्रेस' बताते हुए कहा कि यह ए से जेड तक हर वर्ग के लिए लाभकारी है। उन्होंने इसे 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' वाला बजट बताते हुए कहा कि यह जमीन से जुड़ा और सबकी भागीदारी वाला राष्ट्रीय मिशन है, जबकि यूपीए के समय बजट राजनीतिक दस्तावेज होता था। ठाकुर ने कहा कि बजट में बैंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यटन, कृषि, रक्षा, ऊर्जा, रेलवे और परिवहन सहित 12 प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के दस वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। राहुल गांधी पर निशाना साध...