नई दिल्ली, मार्च 13 -- विपक्ष ने शुक्रवार को लोकसभा में देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत का मुद्दा उठाया। रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने नेता की तरह कांग्रेस सदस्य भी बिगड़ गए हैं। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल को सुचारू रूप से चलने देने का कई बार आग्रह किया। सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस सदस्य अपनी सीट पर खड़े हो गए और एलपीजी का मुद्दा उठाने लगे। पार्टी सांसदों का कहना था कि केसी वेणुगोपाल को इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस पर...