नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा ने बुधवार को अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस विधेयक को भाजपा, टीडीपी और कांग्रेस का समर्थन मिला, जबकि मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चर्चा का जवाब देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 28 मार्च 2026 को प्रस्ताव पारित कर केंद्र से अमरावती को वैधानिक राजधानी का दर्जा देने के लिए आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में संशोधन का अनुरोध किया था। विधेयक में प्रावधान है कि निर्धारित अवधि के बाद अमरावती राज्य की नई राजधानी होगी।चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष...