लोकल सड़क और हाइवे का मर्जर प्वाइंट बना है खतरनाक
खगडि़या, जुलाई 2 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले से दो एनएच व एक स्टेट हाइवे गुजरती हैं। एनएच 31, एनएच 107 व स्टेट हाइवे 95 है। एनएच 31 बेगूसराय जिले के सीमा से शुरू होता है और भागलपुर जिले की सीमा तक यह है। वहीं एनएच 107 महेशखंूट से लेकर सहरसा के सीमा को जोड़ती है। वही स्टेट हाइवे 95 जिले के एनएच 31 मानसी से फेनगो तक है। इसी बीच कई जगहों पर ग्रामीण सड़कें अथवा लिंक सड़कें भी सीधे एनएच व एसएच से जुड़ती हंै। कई बार देखा गया है कि ग्रामीण सड़क अथवा लिंक सड़क से जैसे ही एनएच 31 अथवा एनएच 107 जुड़ती हैं। वहां पर कई बार लोग सीधे लिंक रोड अथवा ग्रामीण सड़क से आते हैं और बेधड़क एनएच पर चढ़ जाते हैं। जिससे दुर्घटना होने की स्थिति प्रबल होती है। कई बार दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन इसके प्रति अभी भी लोग जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.