दरभंगा, जनवरी 24 -- दरभंगा। गणतंत्र दिवस समारोह में रक्षा मंत्रालय के स्तर से आयोजित भारत पर्व के अंतर्गत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की चयनित झांकियों में बिहार से मखाना के चयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मिथिला के पारंपरिक पोखरों से निकलकर मखाना दुनिया की थाली तक पहुंच चुका है, जो आत्मनिर्भर बिहार की सशक्त पहचान है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व 2026 में बिहार की झांकी ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक सामर्थ्य को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया है। कहा कि बिहार की झांकी की थीम है 'मखाना : लोकल से ग्लोबल तक'। उन्होंने कहा कि बिहार की झांकी यह संदेश देती है कि परंपरा, कड़ी मेहनत और इनोवेशन के संगम से स्थानीय आजीविका को ग्लोबल पहचान दी जा सकती है। यह झांकी हमारी विरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.