पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। होली पर्व के मद्देनजर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। होली पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं, जिससे बस अड्डों पर भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पीलीभीत डिपो से संचालित होने वाली लोकल रूट की बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी चालकों और परिचालकों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्थाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.