एटा, मार्च 11 -- ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा दम तोड़ रही हैं। जलेसर, निधौली कलां, सकीट, मलावन, पिलुआ और रिजोर जैसे अनेकों लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से संबंधित क्षेत्र जनता बेहाल है। मजबूरी में सवारियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो न सिर्फ मनमाना किराया वसूल रहे हैं, बल्कि क्षमता से अधिक सवारी भरकर जान जोखिम में भी डाल रहे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पास बसों की कोई कमी नहीं है, बल्कि संबंधित डिपो अधिकारियों की इच्छाशक्ति का अभाव है। अलीगढ़ स्थित आरएम कार्यालय पर बड़ी संख्या में आयसर कंपनी की नई मिनी बसें संचालन के इंतजार में खड़ी हैं। यह सभी बसें अलीगढ़ परिक्षेत्र में आने वाले सभी डिपो के विशेष रूप से ग्रामीण और लोकल रूटों के लिए आवंटित की जानी हैं, लेकिन एटा ड...