रुद्रपुर, मार्च 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली के उत्साह के बीच दो दिनों तक भारी रहने के बाद मंगलवार को लंबी दूरी के रूटों पर सन्नाटा नजर आया, जबकि लोकल रूटों पर यात्रियों की भीड़ बनी रही। रोडवेज स्टेशन पर कुल मिलाकर यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर दिल्ली और हरिद्वार रूट की बसें खाली-खाली रहीं। इसके विपरीत पीलीभीत, बरेली और टनकपुर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। कई बसें खचाखच भरकर रवाना हुईं। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए हरिद्वार रूट की चार अतिरिक्त बसों को इन लोकल रूटों पर संचालित किया गया। वहीं रविवार और सोमवार को होली के कारण यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई थी, जिसे संभालने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसें लगाई थीं। एआरएम मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि फिलहाल लोकल रूटों पर...