प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- शहर से लेकर गांव तक जनपद में सभी 65 विद्युत उपकेंद्र तक वाराणसी ट्रांसमिशन की ओर से होली के अवसर पर 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति देने का आदेश दिया गया था। लोकल फाल्ट की वजह से शहर के साथ ही दस विद्युत उपकेंद्र पर कई बार बिजली गुल हुई। होली के दिन शहर के दहिलामऊ, बाबागंज व ग्रामीण इलाकों में पांडेय तारा, नरहरपुर, साल्हीपुर, बहोरिकपुर, सांगीपुर सहित दस उपकेंद्र पर लोकल फाल्ट की वजह से कई बार बिजली गुल होने से कर्मचारियों को परेशानी हुई। ऐसे उपकेंद्र के आसपास दिन के समय तेज हवाओं के चलने पर कई प्वाइंट पर एचटी लाइन का फाल्ट निकला। हालांकि उच्च अधिकारियों के आदेश पर गंभीर उपकेंद्र के एसएसओ व लाइनमैन की ओर से आधे घंटे के भीतर मरम्मत कराने के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.