गाज़ियाबाद, जनवरी 24 -- गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कई ट्रेन देरी से आने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें से अधिकांश यात्री ऐसे थे जो दिल्ली, मेरठ अपने दफ्तर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे। वहीं, अन्य यात्री भी प्रभावित हुए। सर्दी कम होने और कोहरा छटने के बाद भी कई ट्रेन देरी से गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंच रही हैं। ऐसे में शनिवार को भी बुलंदशहर-तिलक ब्रिज मेमू एक घंटे, सहारनपुर-दिल्ली मेमू आधे घंटे, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू आधे घंटे की देरी से गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा अवध असम दो घंटे, संबलपुर एक्सप्रेस एक घंटे, देहरादून जनशताब्दी भी आधे घंटे लेट आई। इससे दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्हें दफ्तर तक जाने में देरी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.