लोकल टू ग्लोबल प्रोजेक्ट के तहत युवाओं को कराया गया परिभ्रमण
पाकुड़, अप्रैल 5 -- लोक कल्याण सेवा केंद्र एवं जिला वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लोकल टू ग्लोबल प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को एक दिवसीय स्थानीय युवाओं का परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वन संसाधनों के संरक्षण, मानव और वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम, वनाग्नि (जंगल में आगजनी) तथा अवैध वन कटाई जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था। परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारी वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ऑफिसर असराफुल शेख और फॉरेस्ट ऑफिसर नीलू निकूदीमुस किस्कू ने युवाओं को बताया कि जंगलों में आग लगने से न केवल वन्य जीवों के आवास नष्ट होते हैं, बल्कि जलवायु पर भी गंभीर संकट आता है। उन्होंने अवैध कटाई रोकने के लिए स्थानीय समुदाय की भूमिका पर जोर दिया। साथ ही मानव-वन्य जीव संघर्ष के बढ़ते मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.