धनबाद, मई 4 -- भगोड़े प्रिंस खान के वासेपुर, पांडरपाला और धनबाद जिले के अन्य क्षेत्रों के गुर्गों पर पुलिस की सख्ती बढ़ने पर उसने सुजीत सिन्हा गिरोह से हाथ मिला लिया था। सुजीत सिन्हा गिरोह के लड़के मूल रूप से पलामू, रांची और चाईबासा में सक्रिय थे। सुजीत सिन्हा गिरोह के कई लड़कों को पिछले एक साल में प्रिंस खान के साथ काम करने के जुर्म में पकड़ कर जेल भेजा गया था। चार दिनों से पुलिस रिमांड पर आए सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर ने पूछताछ में यह जानकारी दी है। सैफी ने बताया कि धनबाद पुलिस लगातार प्रिंस गैंग से जुड़े लड़कों को पकड़ रही थी। 31 अक्तूबर 2023 को पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के शूटर छोटू के पैर में गोली मारी थी। छोटू ने बैंक मोड़ में एक ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक के जबड़े में गोली मार दी थी। जब छोटू को पैर में गोली लगी तो गिरोह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.