देहरादून, मार्च 25 -- सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में बुधवार को 'लोकरंग उत्सव 2026' का शुभारंभ हो गया है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला की ओर से आयोजित इस महोत्सव ने देहरादून को लोक संस्कृति के अनूठे संगम में बदल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, सहायक निदेशक जरनैल सिंह, विशिष्ट अतिथि आदित्य चौहान, डॉ. राकेश भट्ट और संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अजेय कुमार ने कहा कि लोकरंग उत्सव प्रधानमंत्री के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने वाला सशक्त मंच है। संस्थान के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। उत्सव में उत्तराखंड के पारंपरिक नृत्यों के साथ जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.