कुशीनगर, मार्च 10 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। लोक कला, लोक संगीत एवं पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से लोकरंग 2026 का दो दिवसीय आयोजन 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को जोगिया जनूबी पट्टी, फाजिलनगर में किया जाएगा। यह महोत्सव देश के विभिन्न अंचलों की लोक परंपराओं का संगम होगा, जिसमें विविध प्रदेशों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत चित्र प्रस्तुत करेंगे।यह जानकारी देते हुए लोकरंग सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह औपचारिक उद्घाटन सत्र के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। अनौपचारिक सत्र में लोकरंग पत्रिका 2026 का लोकार्पण जाने-माने साहित्यकार कुरुक्षेत्र विवि में हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो सुभाष चंद्र सैनी करेंगे। परंपरागत रूप से गांव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.