लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की मनी पुण्यतिथि
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा ने शनिवार को शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु एवं मंच का संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। सभी ने लोकमान्य तिलक की तस्वीर पर फूल व माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि लोकमान्य तिलक की प्रतिमा, तिलक मैदान स्थित भूमि पर स्थापित की जाए। मौके पर डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, दीनबंधु आजाद, अजय कुमार, अशोक भारती, अरुण कुमार, हीरालाल लाल गुप्ता, महेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि थे। यह भी पढ़ें- बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.