गाजीपुर, मार्च 20 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। दिलदारनगर स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक पर गुरुवार की रात करीब आठ बजे 13202 डाउन लोकमान्य तिलक-राजगीर एक्सप्रेस के जनरल कोच से गिरकर यात्री गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और आरपीएफ को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, चरपोखरी (भोजपुर, बिहार) निवासी जमसेर खां मुंबई से अपने घर लौट रहा था। ट्रेन जब दिलदारनगर बाजार स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंची, तब वह जनरल कोच के दरवाजे पर बैठा हुआ था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद युवकों ने बिना देर किए घायल को ट्रैक किनारे से उठाया और बाइक से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद युवक के मोबाइल के जरिए उसके परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.