कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कुशीनगर। सेवरही स्थित लोकमान्य इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद इतिहास के वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार मिश्रा को प्रबंधक डॉ उमेश चंद्र शाही द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण कराया है। सेवरही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, केन यूनियन चेयरमैन धीरेन्द्र उर्फ राजू राय, भाजपा नेता रमेशचंद्र सिंह, व्यापारी नेता विजय देवड़ा, राजेश मणि त्रिपाठी, जयशंकर सिंह, डॉ. डीएन राय, सुरेंद्र सिंह, डॉ. शुभम मिश्रा, गोविंद नारायण सिंह ने नवागत प्रधानाचार्य को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा विद्यालय के शैक्षणिक विकास में उनके योगदान की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.