फिरोजाबाद, मई 31 -- फिरोजाबाद, शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर रविवार को विकास भवन सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करते हुए कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि प्रो. सलिल कुमार ने शुभारंभ करते हुए कहा कि मेधावी देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. हरीश धनगर ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य अवश्य तय करना चाहिए। उसी के अनुसार कड़ी मेहनत करनी चाहिए। प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों...