लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
बागपत, जून 1 -- बड़ौत। शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत के तत्वावधान में रविवार को शहर कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेता औमबीर दुहण ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होलकर विनम्रता, उदारता और कर्मयोग की प्रतीक थी। भारतीय इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने देशभर के अनेक तीर्थ स्थलों पर मंदिर, घाट, कुएं और मार्गों का निर्माण कराया तथा सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिरों के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान डॉ. सुभाष शर्मा, कुलवीर सिंह, सोनू त्यागी, याकूब अहमद, सोहनपाल शर्मा, मोहम्मद परवेज, इरशाद आलम, राकेश शर्मा, खुर्शीद आलम, कवरपाल, औकार दत्त आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.