मुजफ्फर नगर, जून 1 -- पुरकाजी। कस्बे में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर धमात पुल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो बैंड-बाजों और सैकड़ों ट्रैक्टर-बाइक के काफिले के साथ लक्सर रोड होते हुए शिव मंदिर बिजलीघर पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन विनीत धनगर ने किया। आयोजक श्रीपाल सिंह धनगर ने बताया कि जयंती को सफल बनाने के लिए उन्होंने ब्लॉक के 22 गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने अगले वर्ष और भी बड़े स्तर पर ऐतिहासिक जयंती समारोह आयोजित करने की घोषणा की। इस मौके पर बृजपाल सिंह धनगर, नकलीराम धनगर, मनोज धनगर, फुसीराम, भोपाल सिंह, मनोज पाल, तेजपाल ,सुरेश, शिवकुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे है। यह भी पढ़ें- शहर में निकाली अहिल्याबाई होल्कर की शेाभा...