लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंम से महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सौगात
बरेली, अगस्त 27 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ करते हुए विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की गई। साथ ही रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माताओं, बेटियों एवं बहनों को एक सहयोगी सहित 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा की भी सौगात दी जाएगी। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बरेली के आईएमए ऑडिटोरियम में किया गया। यह भी पढ़ें- 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, माननीय विधान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.