लोकमंगल और चरित्र निर्माण का माध्यम बने शिक्षा, तभी होगा राष्ट्र का उत्थान: गडकरी
हरिद्वार, जुलाई 27 -- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविकास और लोकमंगल की भावना विकसित करना है। भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय से ही राष्ट्र का सशक्त भविष्य तैयार हो सकता है। वह देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित 46वें ज्ञान दीक्षा संस्कार समारोह में वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आयोजित ज्ञान दीक्षा संस्कार समारोह का शुभारंभ प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या और डाक सेवाओं के निदेशक दिनेश कुमार मिस्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से आए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.