भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। लोकभवन के निर्देशानुसार, बिहार के कुलाधिपति की अध्यक्षता में होने वाली विश्वविद्यालयों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की तिथि निर्धारित कर दी गई है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) की बारी 19 मई को आएगी। पटना स्थित लोकभवन में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।​गुरुवार को प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा ने विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने एडिशनल सेक्रेटरी द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में एजेंडावार समग्र रिपोर्ट तैयार करने का टास्क दिया है। इस बैठक में टीएमबीयू के कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, वित्तीय परामर्शी और परीक्षा नियंत्रक के साथ टीएनबी व मारवाड़ी कॉलेज के...