पटना, मार्च 21 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन में आयोजित ईद मिलन समारोह में भाग लिया। मौके पर उन्होंने समस्त बिहारवासियों और देशवासियों को ईद की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईद आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। हम इससे प्रेरणा लेकर भारत को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्तम योगदान दें। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू सहित बिहार लोक भवन के पदाधिकारीगण, कर्मीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...