मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि सोमवार और मंगलवार को लोकभवन में अपनी उलब्धियां बताएगा। लोकभवन में बीआरएबीयू के कामकाज का प्रेजेंटेशन होना है। इसमें बीआरएबीयू अपने एमओयू से लेकर नए कोर्सों के बारे में बताएगा। लोकभवन में प्रेजेंटेशन को लेकर विवि में एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने प्रेजेंटेशन के लिए एक पीपीटी तैयार किया है। बीआरएबीयू के कई अधिकारी इस प्रेजेंटेशन में शामिल होंगे। एमओयू के अलावा बीआरएबीयू शोध की स्थिति, नामांकन, परीक्षा और रिजल्ट के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा विवि में जो नए कोर्स पास हुए हैं उनके बारे में भी लोकभवन को बताया जाएगा। इसके माध्यम से विवि बेहतर ग्रेडिंग हासिल करने की तैयारी में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...